झारखंड

Ranchi: सीएम आवास में इंडिया गठबंधन की बैठक

Tara Tandi
24 Nov 2024 2:01 PM IST
Ranchi: सीएम आवास में इंडिया गठबंधन की बैठक
x
Ranchi रांची : इंडिया गठबंधन के सभी नव निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार शाम 4 बजे से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुरू होगी. बैठक को लेकर सुबह 11 बजे से ही से jmm, Congress, RJD, माले के विधायक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे. इस बैठक में राज्य के 5 वर्षों में किए जाने वाले विकास का खाका तैयार किया जाएगा, ताकि जनता ने जिस विश्वास से दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, उनकी उम्मीदों पर खतरा उतरते हुए विकास कार्य को धरातल पर उतरने का कार्य किया जा सके. बैठक में अब तक चमरा लिंडा, लुईस मरांडी, संजय प्रसाद यादव, सुदीप कुमार सोनू, आनंद प्रताप देव, विकास सिंह मुंडा, मथुरा महतो, संदीप सरदार, उमाकांत रजक पहुंच चुके हैं. अन्य विधायक के पहुंचने का सिलसिला जारी है.
Next Story