झारखंड

Ranchi: दुष्कर्म का बदला, प्रेमी ने की डबल मर्डर की वारदात

Admindelhi1
17 May 2025 3:52 PM IST
Ranchi: दुष्कर्म का बदला, प्रेमी ने की डबल मर्डर की वारदात
x
रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा

रांची: राजधानी के धुर्वा इलाके में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा किया कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की मंशा दुष्कर्म का बदला लेना था। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

धुर्वा इलाके में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कि इस हत्या के लिए एक युवती समेत पांच लोगों ने साजिश रची थी। गिरफ्तार युवक ने बताया कि युवती के साथ 17 साल के मृतक खुदिया मुंडा ने दुष्कर्म किया था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने प्रेमी को दी। इसके बाद प्रेमी ने बदला लेने की मंशा से एक खतरनाक साजिश रची। वहीं खुदिया मुंडा की वजह से उसके चचेरे भाई लुका मुंडा जो 16 साल का था उसकी भी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी ने बताया कि खुदिया मुंडा की हत्या करते समय उसके चचेरे भाई लुका मुंडा ने देख लिया था, इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई।

युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए खुदिया मुंडा को फोन कर खूंटी से रांची बुलाया, इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने खुदिया मुंडा की हत्या कर दी। इस दौरान खुदिया के चचेरे भाई ने देख लिया फिर उसकी भी हत्या कर दी गई।

बता दें कि खूंटी के भंडारा पंचायत के चामडीह निवासी खुदिया मुंडा और लुका मुंडा अपने चाचा के श्रद्धा कर्म का न्योता देने के लिए घर से 4 मई (शनिवार) को स्कूटी लेकर निकले थे। लेकिन रविवार की रात दोनों लड़कों का शव गरसूल तालाब के पास धुर्वा पुलिस ने बरामद किया था। दोनों की गर्दन में धारदार हथियार से मारकर हत्या किया गया था। लड़कों के पॉकेट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। घटना को लेकर धुर्वा थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

Next Story