झारखंड
Ranchi: बोकारो के भोजूडीह में अवैध खनन जोरों पर, कोयला पहुंच रहा बंगाल
Tara Tandi
26 Jun 2025 4:29 PM IST

x
Ranchi रांची : बोकारो जिला के भोजूडीह इलाके से अवैध कोयला का कारोबार शुरु हो गया है. अवैध कोयला को पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में पहुंचाया जाता है. इस अवैध कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी जिन अफसरों पर हैं, वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक बोकारो के भोजूडीह इलाके से अवैध कोयला कारोबार एक माह पहले तक चल रहा था. अफसरों के तबादलों की वजह से अवैध कारोबार पर रोक लग गया था. लेकिन सब सेट करने के बाद एक बार फिर से यह कारोबार शुरु हो गया है.
सूत्रों ने बताया कि हर दिन 4-5 ट्रक कोयला पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में पहुंचाया जा रहा है. जिनकी वजह से अवैध कारोबार रुक सकता है, उन्हें प्रति ट्रक के हिसाब से रकम तय कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक भोजूडीह क्षेत्र के जिस इलाके से कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, वह धनबाद के सीमा पर पड़ता है. वहां से अवैध उत्खनन करके जंगल में कोयला को जमा किया जाता है, फिर ट्रक पर लोड करके पश्चिम बंगाल की फैक्टरी तक पहुंचा दिया जाता है.
TagsRanchi बोकारो भोजूडीहअवैध खनन जोरोंकोयला पहुंच रहा बंगालRanchi Bokaro Bhojudihillegal mining in full swingcoal reaching Bengalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





