झारखंड

Ranchi: झारखंड में बरसात के बाद उमस का कहर

Admindelhi1
5 Aug 2025 12:46 PM IST
Ranchi: झारखंड में बरसात के बाद उमस का कहर
x

रांची: झारखंड में बारिश बंद होते हैं बढी गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। राजधानी रांची में मंगलवार को 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा जिले में तापमान 33.5 डिग्री एवं चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 32.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 29 डिग्री तथा रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य की विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग की ओर से राज्य के स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और और धूप खिली रही।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के पंचायत में 61 मिमी रिकॉर्ड की गई।

Next Story