
x
Ranchi रांची: गांजा तस्करी से जुड़े चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.
चारों को पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआई के पास से गिरफ्तारी किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में प्रिंस कुमार सिंह, अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु और संजय साहु शामिल हैं.
सभी अलग-अलग इलाके में गांजा सप्लाई और बिक्री का काम करते थे. इनकी निशानदेही पर साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमत सिंह गांजा सप्लाई करता था. अन्य तीन अपनी गुमटी में इसे बेचा करते थे. प्रिंस सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है.
रांची के डोरंडा, कोतवाली और सुखदेवनगर थाना में उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. रांची पुलिस ने आज रविवार को इस बात का खुलासा किया.
TagsRanchi भारी मात्रागांजा बरामदचार तस्कर गिरफ्तारRanchi Huge quantity of ganja recoveredfour smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





