झारखंड

Ranchi: मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार

Tara Tandi
3 Oct 2024 7:24 PM IST
Ranchi:  मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड का जवान गिरफ्तार हुआ है. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीजी अनिल पालटा के निर्देश पर होमगार्ड के कमांडेंट के द्वारा धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद नामकुम का रहने वाले जगमोहन स्वांसी नाम के फर्जी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया. वह 2014 से राम पाहन के नाम से होमगार्ड के रूप में काम कर रहा है, जबकि राम पाहन का निधन वर्ष 2000 में हो गया था.
होमगार्ड कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से उसने अपना नाम भी राम पाहन करवा लिया है. उसने राम पाहन के नाम से पासबुक, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवाए हैं. पूछताछ के बाद उसने अपनी सभी गलतियों को स्वीकार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
Next Story