झारखंड

Ranchi : जेल में कैदी की मौत पर हाईकोर्ट के जज ने लिया संज्ञान

Tara Tandi
6 July 2024 2:40 PM GMT
Ranchi  : जेल में कैदी की मौत पर हाईकोर्ट के जज ने लिया संज्ञान
x
Ranchi रांची : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव की आत्महत्या पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार को यह आदेश दिया हैं कि वह तत्काल टीम गठित कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण करें एवं मृतक के परिजनों को
उचित विधिक सहायता प्रदान करें.
विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली
इस निर्देश का पालन करते हुए झालसा के उप-सचिव अभिषेक कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव कमलेश बेहरा खुद निरीक्षण करने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे. उन्होंने मौत का स्पॉट निरीक्षण किया एवं सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया. मृतक के परिजनों को भी जानकारी दी. बता दें कि विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शुक्रवार सुबह 4.30 बजे जेल अस्पताल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी पर लटककर जान दे दी थी. वह अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म जेल में 2017 से बंद था.
Next Story