झारखंड

Ranchi : पूर्व मंत्री आलमगीर के OSD संजीव की बेल पर 29 जून को सुनवाई

Tara Tandi
22 Jun 2024 1:44 PM IST
Ranchi : पूर्व मंत्री आलमगीर के OSD संजीव की बेल पर 29 जून को सुनवाई
x
Ranchiरांची : टेंडर घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी व पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर 29 जून को सुनवाई होगी. संजीव लाल ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है. बता दें कि ईडी ने संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से 35.23 करोड़ नगद बरामद किये गये थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ कैश मिला था. इसी केस में एजेंसी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर चुकी है.
Next Story