झारखंड
Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर HC में शुक्रवार को सुनवाई
Tara Tandi
19 Sept 2024 11:05 AM IST
x
Ranchi रांची : टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले 9 अगस्त को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने अपनी बेल के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगायी है.
बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था. वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है. इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है. इनके ठिकानों से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किये थे
TagsRanchi पूर्व मंत्री आलमगीर आलमबेल HC शुक्रवार सुनवाईRanchi former minister Alamgir Alambail HC hearing on Fridayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





