झारखंड
Ranchi: चोरी की जानकारी देना पड़ा महंगा, आक्रोश में जूता दुकानदार की हत्या
Tara Tandi
3 April 2025 4:08 PM IST

x
Ranchi रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील में जूता दुकानदार भूपल साहू की बीते 27 मार्च को गला काटकर हत्या कर दी गई थी. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. वह रवि स्टील का ही रहने वाला है. पुलिस के द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद उसने बताया कि वह छह महीने पहले जेल से बाहर निकाला था.
बताया कि इसके बाद वह बिट्टू मिश्रा के चटकपुर स्थित घर में चोरी किया. इसके बाद बिट्टू मिश्रा ने उसे पकड़ लिया, उसे आशंका थी, कि भूपल साहू के द्वारा ही उसके द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी बिट्टू मिश्रा को दी गई थी. इसी आक्रोश में उसने इस घटना को अंजाम दिया. उसने पुलिस को यह बताया कि घटना के बाद वह चेन्नई भगाने के फिराक में था,लेकिन पुलिस ने इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया.
क्या है मामला
43 वर्षीय भूपल साहू की गला काटकर बीते 27 मार्च की देर शाम हत्या कर दी थी. गंभीर स्थिति में घायल भूपल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद स्थनीय लोगों ने बताया कि विशाल फुटवेयर के संचालक भूपल साहू अपने दुकान की सीढ़ियों पर खड़े थे.
इसी दौरान एक युवक ने भूपल साहू को निशाना बनाते हुए उनके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. भूपल पर अपराधी ने इतने वार किए की दुकान के बाहर की सीढ़ी खून से लाल हो गई थी. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था.
TagsRanchi चोरीजानकारी देना पड़ा महंगाआक्रोश जूता दुकानदार हत्याRanchi theftgiving information proved costlyanger led to murder of shoe shopkeeperजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





