झारखंड

Ranchi : पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Tara Tandi
7 July 2024 7:58 PM IST
Ranchi : पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
x
Ranchi रांची : रांची के धुर्वा में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को गोली मार दी. यह घटना रविवार की देर शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी. आनन फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई है. वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली मारी गई है.
Next Story