झारखंड
Ranchi: 28-30 दिसंबर तक राष्ट्रपति यात्रा में उड़ानों पर पाबंदी
Admindelhi1
27 Dec 2025 2:10 PM IST

x
रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर झारखंड आ रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से लोकभवन के 200 मीटर की परिधि को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
यह बीएनएसएस की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गई। उपरोक्त क्षेत्र के ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग व हॉट एयर बैलूंस पूरी तरह वर्जित रहेंगे।यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह 6:00 बजे से 30 दिसंबर रात 10:00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।
Tagsरांची28-30 दिसंबरराष्ट्रपति यात्राउड़ानोंपाबंदीRanchiDecember 28-30Presidential visitflight restrictionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





