झारखंड
Ranchi: तिलैया डैम के पांच फाटक खोले गए, पांच जिलों में अलर्ट
Tara Tandi
23 Aug 2025 1:15 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से डैमों में पानी भर गया है. कोडरमा के तिलैया डैम में भी पानी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में एहतियातन शनिवार की सुबह तिलैया डैम के पांच फाटक खोले गये हैं.
फाटक खोलने के कारण निचली इलाकों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. जिसको लेकर प्रशासन ने पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इनमें बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा शामिल हैं.
इधर, राजधानी रांची के धुर्वा डैम में भी पानी का स्तर क्षमता से अधिक हो गया है. इस कारण धुर्वा डैम के सारे फाटक को खेल दिए गये हैं. धुर्वा डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से डोरंडा के भुसर नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है.
इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है. नामकुम-चुटिया रोड में भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया है. भारी बारिश के कारण रांची के जगन्नाथपुर रोड में भी दरार आ गई है. पिस्कानगड़ी में रेलवे ओवरब्रिज का स्लैप गिर जाने की वजह से इस सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है.
जमशेदपुर की बात करें तो यहां भी स्वर्णरेखा नदी उफान पर है. चांडिल डैम में भी पानी भर गया है. अगले एक-दो दिन तक ऐसे ही बारिश होती रही तो चांडिल डैम के फाटक को भी खोलना पड़ेंगे. भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जमशेदपुर और सरयाकेला के निचली इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है
TagsRanchi तिलैया डैमपांच फाटक खोले गएपांच जिलों अलर्टRanchi Tilaiya Damfive gates openedfive districts on alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





