झारखंड

Ranchi : रोस्पा टावर के सेकंड फ्लोर पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Tara Tandi
8 July 2024 4:29 PM IST
Ranchi : रोस्पा टावर के सेकंड फ्लोर पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
x
Ranchi रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्थित रोस्पा टॉवर के सेकेंड फ्लोर पर आग लग गई. आग लगने की यह घटना सोमवार की दोपहर हुई है. जहां एक कंप्यूटर के गोडाउन आग लग गई. आग लगने के वजह से वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर दमकल वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह से कुछ लोग गोडाउन के अंदर फंस गए थे. उन्हें दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगी है. हालांकि आग लगने की सही वजह अब तक पता नहीं लग पाया है. आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी बाद में पता चल पाएगा.
Next Story