
x
रांचीः पुंदाग इलाके में रहने वाली इंडियन बैंक के मैनेजर माधुरी का शव उनके कमरे से मिला है। बताया जा रहा है कि माधुरी ने आत्महत्या की है। उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 40 वर्षीय अलका माधुरी बा टाटीसिल्वे स्थित इंडियन बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
तनाव में रहती थी माधुरी
माधुरी पुंदाग ओपी क्षेत्र के चापू टोली स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहती थी। उनका मायका अरगोड़ा इलाके में है और ससुराल नामकुम थाना क्षेत्र में। लोगों का कहना है कि वह काफी तनाव में रह रही थी। काम से लौटने के बाद भी अपने कमरे में ही रहती थी। ऑफिस में भी अपने केबिन से बाहर नहीं निकलती थी। मंगलवार की शाम जब मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आई। खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर शव पड़ा था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story





