झारखंड
Ranchi : मौत के बाद शव न मिलने से परेशान परिजन, प्रशासन से शिकायत
Tara Tandi
29 April 2025 6:58 PM IST

x
Ranchi रांची : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव के निवासी अह्लाद नंदन महतो की मौत ईरान में हो गई थी. उनके परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली, पूरा परिवार सदमे में आ गया. लेकिन जब ताबूत में शव देखा गया, तो परिजनों के होश उड़ गए.
ताबूत में अह्लाद की जगह उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह का शव था. कोलकाता एयरपोर्ट पर शव देखने की अनुमति नहीं दी गई. बस हस्ताक्षर लेकर ताबूत थमा दिया गया.
इस लापरवाही की वजह से दो परिवारों की परेशानी बढ़ गई है. फिलहाल शिवेंद्र प्रताप सिंह के शव को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है. उनके परिजनों के आने पर शव सौंपा जाएगा. लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अह्लाद का शव कहां है.
TagsRanchi मौत बाद शव न मिलनेपरेशान परिजनप्रशासन शिकायतRanchi: Body not found after deathrelatives worriedadministration complainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





