झारखंड
Ranchi: वसूली करने वाला अपराधी राजा अंसारी को अमन साहू गैंग से निकाल दिया
Tara Tandi
1 March 2025 2:28 PM IST

x
Ranchi रांची : कारोबारी से जबरन वसूली करने वाला अपराधी राजा अंसारी को अमन साहू गैंग से निकाल दिया गया है. इसको लेकर अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि रांची जेल में बंद पतरातू थाना के जयनगर निवासी राजा अंसारी को गैंग से निकाला जा चुका है. आज के बाद उसका गैंग से कोई लेना-देना नहीं है.
राजा अंसारी के खिलाफ ईमानदार और छोटे-छोटे व्यापारियों से गलत तरीकों और जबरन वसूली की शिकायतें मिल रही थीं. उसे बार-बार समझाया गया कि इस तरह का छिटपुटया रोड छाप काम ना करें. लेकिन राजा अंसारी के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते मुझे मजबूरन, छोटे व्यापारी और अन्य के हित में ये निर्णय लेना पड़ा.
प्रेस विज्ञप्ति में व्यापारियों को आगाह करते हुए कहा गया कि बड़े भाई अमन साहू या मयंक सिंह के नाम से राजा अंसारी अगर किसी भी व्यापारी को फोन कॉल या मैसेज जाता है तो उसे नजरअंदाज करें. आज के बाद से राजा अंसारी का गैंग से कोई लेना-देना और मतलब नहीं है. अगर वह किसी भी तरह की घटना, धमकी या अन्य कोई काम करता है तो इसके लिए वह जिम्मेवार होगा.
अमन साहू गिरोह का कुख्यात अपराधी थाराजा अंसारी
राजा अंसारी अमन साहू गिरोह का कुख्यात अपराधी था. वह पूर्व में अमन साहू गिरोह के माध्यम से फायरिंग सहित कई घटनाओं में संलिप्त रहा है. साथ ही कई आपराधिक घटनाओं में जेल भी जा चुका है. उसके विरुद्ध एटीएस थाना में गत वर्ष 18 जुलाई 2023 को केस हुआ था. जिसके बाद अप्रैल 2024 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. आर्म्स एक्ट, रंगदारी, धमकी सहित अन्य मामलों में राजा अंसारी के खिलाफ रामगढ़, बड़कागांव, लातेहार, पतरातू भुरकुंडा और ओरमांझी में कुल आठ एफआईआर दर्ज है.
TagsRanchi अपराधी राजा अंसारीअमन साहू गैंगनिकाल दियाRanchi criminal Raja AnsariAman Sahu gangexpelledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





