झारखंड
Ranchi: जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
Tara Tandi
23 Sept 2025 7:15 PM IST

x
Ranchi रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में सोमवार की देर रात जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मंगल मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, मंगल मुंडा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने लाठी से मंगल मुंडा पर हमला कर दिया.
गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई.
TagsRanchi जमीन विवादबुजुर्ग पीट-पीटकर हत्यादो गिरफ्तारRanchi: Elderly man beaten to death over land disputetwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





