झारखंड
Ranchi : पूर्व MLA अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
Tara Tandi
4 July 2025 2:00 PM IST

x
Ranchi रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है. ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है. ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े मामले को लेकर उनके करीबियों के घर पर छापा मारा है. ईडी की टीम अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.
15 महीने पहले भी हो चुकी है छापेमारी
ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.
ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की थी. ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था. ईडी ने रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था.
TagsRanchi पूर्व MLA अंबा प्रसादजुड़े लोगों ठिकानोंईडी छापेमारीRanchi Former MLA Amba Prasadlocations of people associated with himED raidsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





