झारखंड
Ranchi: जीएसटी घोटाले में ईडी की छापेमारी, झारखंड और कोलकाता के नौ ठिकानों पर कार्रवाई
Admindelhi1
8 May 2025 11:40 AM IST

x
"कोलकाता में पांच स्थानों पर दबिश"
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाला केस में आज झारखंड और कोलकाता में नौ स्थानों पर छापा मारा है।ईडी के सूत्रों के अनुसार, रांची में तीन जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर दबिश दी है।
ईडी ने शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है। इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाया और 800 करोड़ का जीएसटी का घोटाला किया।
बताया जा रहा है कि जीएसटी घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया। इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। झारखंड ईडी की ओर से जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है।
Tagsरांचीप्रवर्तन निदेशालयजीएसटीघोटालेईडीछापेमारीझारखंडकोलकातानौ ठिकानोंकार्रवाईRanchiEnforcement DirectorateGSTscamEDraidJharkhandKolkatanine locationsactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





