झारखंड
Ranchi: राजधानी के कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली गुल रही
Tara Tandi
5 Jun 2025 1:47 PM IST

x
Ranchi रांची : राजधानी रांची में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी. कई इलाकों में एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
बिजली गुल होने के कारण
हटिया वन ग्रिड से जुड़ी 33 केवीए लाइन से आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिससे करीब आधा घंटा तक ग्रिड से सप्लाई शून्य हो गई.
11 केवीए हरमू फीडर ब्रेकडाउन रहने से करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही.
डीपीएस के आगे हरमू बाइपास रोड में एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिरने से न्यू पुंदाग, सेल सिटी सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई
रातू चट्टी-काठीटांड़ इलाके में दिन भर में बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिसमें कुल आठ बार बिजली कटी.
रातू चट्टी सबस्टेशन, फुटकल टोली-बाजपुर लाइन, काठीटांड़, रातू चट्टी, ललगुटवा, हाजी चौक, दलादली, चित्रकोटा, वलमांडू, हुरहुरी, कटमकुली सहित कई अन्य इलाकों में शटडाउन व लोकल फॉल्ट के कारण दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा.
शाम छह बजे तक कुछ वितरण क्षेत्रों को छोड़ तीनों ग्रिडों से पावर सप्लाई सामान्य हो गई.
TagsRanchi राजधानीकई इलाकोंबारिश कारणबिजली गुल रहीRanchi capitalmany areasdue to rainpower was cut offजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





