झारखंड
Ranchi: एडीजी के घर में घुसे नशेड़ी, 10 लाख के सामान को किया तहस-नहस
Ashish verma
31 May 2025 8:24 PM IST

x
10 लाख के सामान को किया तहस-नहस
Ranchi.रांची। अरगोड़ा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी प्रकाश आले के बयान पर एडीजी तदाशा मिश्रा के घर के अंदर सामान की चोरी और नुकसान के मामले में केस दर्ज किया है। प्रकाश आले ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना अशोक नगर स्थित नागरिक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के मकान नंबर 457 ए में हुई है। प्रकाश आले तदाशा मिश्रा के ऑफिस में काम करते हैं। अशोक नगर स्थित एडीजी के घर का ताला खोलकर प्रकाश घर के अंदर गए तो देखा कि घर में लगे सभी बिजली के वायरिंग उपकरण, मेन स्विच, बिजली का मीटर, पंखा, 4 कुर्सियां, बाथरूम में लगे सेनेटरी फिटिंग और बेसिन, रजाई, फ्लश, शीशा सब कुछ नष्ट कर चोरी कर लिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRanchiएडीजीघर नशेड़ी10 लाखतहस-नहसADGhouse of a drug addict10 lakhsruined
Next Story





