
x
Ranchi रांची : रांची के नामकुम की लालखटंगा पंचायत अंतर्गत भुसूर चौक खूंटी रोड स्थित गोविंदपुर जंगल में बंद पड़े घर से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.
डीएसपी के नेतृत्व में खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने गुरुवार को जंगल स्थित बंद घर में छापामारी की जहां पुलिस को 50 से ज्यादा बोरों में भरकर रखा डोडा(अफीम) मिला.कार्रवाई गुरुवार की देर शाम तक किया गया.जिस स्थान से पुलिस ने डोडा बरामद किया है वह क्षेत्र घने जंगल के बीच है.जंगल में तीन से चार घर ही है. बरामद डोडा का कीमत करीब एक करोड़ रूपया आंकी जा रही है.
TagsRanchi जंगलबीच बंद घरएक करोड़डोडा बरामदRanchi jungleclosed house in the middleone croredoda recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





