झारखंड
Ranchi डीसी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
Tara Tandi
4 April 2025 2:38 PM IST

x
Ranchi रांची : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे, जुलूस को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसी सिलसिले में आज रांची डीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों और जुलूस के रास्तों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर (रातू रोड), विश्वनाथ शिव मंदिर (पिस्का मोड़), श्री महावीर मंदिर (पंडरा), तपोवन मंदिर (निवारणपुर) और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
प्रशासन रामनवमी जुलूस मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की की प्रतिनियुक्ति करेगा. साथ ही, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
इसके अलावा, जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रखने का भी निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई असामाजिक तत्व अफवाहें या आपत्तिजनक संदेशों के जरिए शांति भंग न कर सके
TagsRanchi डीसीप्रमुख धार्मिक स्थलों निरीक्षणसुरक्षा व्यवस्थादिया जोरRanchi DCinspection of major religious placessecurity arrangementsemphasisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





