
x
Ranchi रांची : झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. राजधानी रांची समेत 11 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.
इन जिलों में हीट स्ट्रोक को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रांची समेत 11 जिलों में हीट स्ट्रोक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें जामताड़ा, साहिबगंज, सिमडेगा, पाकुड़, धनबाद, देवघर, गोड्डा, दुमका, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं.
इन जिलों में इतना रहेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
जबकि बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
48 घंटे बाद गर्मी से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 48 घंटे के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से 16 मई से अच्छी बारिश, व्रजपात, आंधी और तूफान होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है.
TagsRanchi 11 जिलोंहीट स्ट्रोक खतरायेलो अलर्ट जारीRanchi Heat stroke threat in 11 districtsyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





