झारखंड
Ranchi: अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर की फायरिंग, वाहन को जलाया
Tara Tandi
1 Dec 2024 3:46 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची के ओरमांझी में अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की. साथ ही वाहन को आग के हवाले कर दिया. यह घटना शनिवार की देर रात ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटार स्थित श्रीराम कंस्ट्रक्शन के साइट पर हुई है. जहां चार से पांच की संख्या में आये अपराधियों ने गोलीबारी की. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. आगजनी की वारदात को किस गिरोह ने अंजाम दिया है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आगजनी और फायरिंग की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
TagsRanchi अपराधियोंकंस्ट्रक्शन साइट फायरिंगवाहन जलायाRanchi criminalsconstruction site firingvehicle burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





