झारखंड
Ranchi : सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा, पैसे के दम पर तोड़े जा रहे हैं घर और पार्टी
Tara Tandi
18 Aug 2024 5:42 PM IST

x
Ranchi रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम चुनौती देते हैं कि आज घंटी बजाओ, कल इनका हम सफाया करेंगे. घर और पार्टी पैसे के दम पर तोड़ी जा रही है. बीजेपी पार्टी तोड़ने का काम करती है. चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं रही. अब वह बीजेपी की संस्था हो गई है. जल्द ही चुनाव आयोग की घंटी बजने वाली है. चुनाव की घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है.
झाड़ू पोछा मारकर गुजरात भेज देना होगा
सीएम हेमंत ने कहा कि झाड़ू पोछा मारकर इनको गुजरात भेज देना होगा. ये गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाकर यहां आदिवासी दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यों में जहर बोने का काम करते हैं. समाज को तोड़ने के साथ घर भी फोड़ने का काम करते हैं. पार्टी तोड़ने का काम करते हैं. आए दिन कभी विधायक को खरीद ले, कभी उस विधायक को खरीद लो. पैसा ऐसा चीज है कि नेताओं को इधर उधर जाने में देर नहीं लगती है. खैर कोई बात नहीं हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से निरंतर जनता के बीच में खड़ी है. कोराना महामारी ने हमारे तीन मंत्रियों को निगल गया. भाजपा पर सीधा हमले करते हुए कहा कि इनके पार्टी में कई बड़े वकील हैं. कई लोग जज बनकर भी बैठे हैं. हमलोग नियोजन नीति बनाते हैं तो वे लोग हमें रोकने का काम करते हैं
TagsRanchi सीएम बीजेपी निशानाकहापैसे दमतोड़े घर और पार्टीRanchi CM targeted BJPsaidmoney is powerit broke homes and partiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





