झारखंड
Ranchi: छठ पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन का शुभकामना संदेश जारी
Admindelhi1
27 Oct 2025 4:28 PM IST

x
रांची: आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। समापन कल यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। आज छठव्रती महिलाएं डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। वहीं, सीएम हेमंत ने छठ पूजा की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आज छठव्रती माताएं-बहनें डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। प्रकृति की महानता को दर्शाता छठ का हर अनुष्ठान हमें सिखाता है कि जीवन में उगते सूर्य के प्रति कृतज्ञता और अस्त होते प्रकाश के प्रति धैर्य सच्ची साधना और समर्पण का मार्ग है। छठी मैया और भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। जय छठी मैया! जय भगवान भास्कर !
Tagsरांचीछठ पर्वसीएम हेमंत सोरेनशुभकामनासंदेशजारीRanchiChhath PujaCM Hemant Sorengreetingsmessageissuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





