
x
रांची : जमीन घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मोहम्मद अफसर को रांची सिविल कोर्ट से झटका लगा है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने मोहम्मद अफसर की डिस्चार्ज पिटीशन की खारिज कर दिया है. मामले में इससे पूर्व अमित अग्रवाल, दिलीप घोष और भानु प्रताप प्रसाद की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज हो चुकी है. इससे पूर्व खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए आरोपियों द्वारा कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन फाइल किया था.
अफसर अली पर बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जीवाड़ा करने, मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीद बिक्री करने का आरोप है.
बता दें कि 13 और 14 अप्रैल 2023 को ईडी ने निलंबित आईएएस छवि रंजन, निलंबित उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद समेत कई जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद निलंबित आईएएस छवि रंजन समेत लगभग एक दर्जन लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से सभी जेल में बंद है.
Tagsजमीन घोटालारांची सिविल कोर्टआरोपी अफसर अलीडिस्चार्ज पिटीशन खारिजझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLand ScamRanchi Civil CourtAccused Officer AliDischarge Petition RejectedJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





