झारखंड

Ranchi सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की चाकू से गोदकर हत्या

Tara Tandi
13 Oct 2024 6:58 AM GMT
Ranchi सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की चाकू से गोदकर हत्या
x
Ranchi रांची : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या कर दी गयी है. यह घटना जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव की है, जहां रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है. इस मामले में पुलिस ने छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी से पूछताछ चल रही है.
जमीन विवाद में हुई अशोक सिंह की हत्या
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय अशोक सिंह शुक्रवार को घर से 50 मीटर की दूरी पर अपनी भैंस को बांध रहे थे. उसी समय कई लोग आये और अशोक सिंह की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये. जैसे ही घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिली, वहां भीड़ जुटने लगी. पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव को गांव लाया गया और पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है.
Next Story