झारखंड
Ranchi: 14 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश के आसार, येलो अलर्ट
Tara Tandi
15 May 2025 4:05 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची, गुमला समेत 14 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
प्रभावित जिलों में रांची, गुमला, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, दुमका, पाकुड़ और रामगढ़ शामिल है.
तापमान में गिरावट की संभावना
झारखंड के कई जिलों में मौसम बदलने की पूरी संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इससे मौसम सुहाना हो जायेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : ट्रंप नहीं चाहते Apple भारत में iPhone बनाये, टिम कुक से कही यह बात
भारी बारिश की संभावना
18 मई से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा. इस दिन से लगातार बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.
विभिन्न जिलों में इतना रहेगा संभावित तापमान :
– देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस,, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
– कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
– बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
– पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
TagsRanchi 14 जिलोंआंधी-तूफानबारिश आसारयेलो अलर्टRanchi: 14 districtsthunderstormpossibility of rainyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





