झारखंड

Ranchi: चंपई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर है: शिवराज

Tara Tandi
1 Sep 2024 2:37 PM GMT
Ranchi: चंपई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर है: शिवराज
x
Ranchi रांची: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की भाजपा में आने पर फिर एकबार प्रतिक्रिया दी. कहा कि चंपाई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं. आंदोलन की भट्टी में तप के निकलें, ऐसे नेता इन्होंने झामुमो को खड़ा किया. अलग झारखंड बनने में भी उनकी अहम भूमिका है. जनता में उनका आदर है वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं.
विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा
शिवराज ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है. बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीने खरीदी जा रही है. वो चिंतित है, जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है उससे वो चिंतित हैं. जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया, मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्तिपत्र नहीं बांटने दिए, कार्यक्रम नहीं करने दिए क्योंकि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है. उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है. ठगबंधन की सरकार जाना अब तय है, भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाएगी. चंपाई बहुत बड़े नेता हैं और मेरे मन में उनके लिए आदर और बढ़ गया क्योंकि उनकी कोई शर्त नहीं है.
Next Story