झारखंड

केंद्रीय टीम ने रांची संग 7 जिलों में लिया सुखाड़ का जायजा

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 12:25 PM GMT
केंद्रीय टीम ने रांची संग 7 जिलों में लिया सुखाड़ का जायजा
x

राँची न्यूज़: राज्य में सुखाड़ का आकलन करने आई केंद्रीय टीम ने रांची समेत 7 जिलों में जाकर जायजा लिया. जिलों की स्थिति देखने के बाद टीम लौट गयी. केंद्रीय टीम ने रांची, दुमका, गोड्डा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग व गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों में हालात जाने.

टीम का नेतृत्व कर रही भारत सरकार की संयुक्त सचिव एस रुक्मणी ने कहा कि टीम असेसमेंट रिपोर्ट सब कमेटी को देगी. कमेटी की अनुशंसा पर उसे हाई लेवल कमेटी को भेजा जाएगा. हाई लेवल कमेटी ही निर्णय लेगी कि राज्य सरकार को कितनी राशि मिलेगी. केंद्रीय टीम में रुक्मणी के अलावा डॉ मान सिंह, एससी मीणा, करण चौधरी, डी राजशेखर, वीआर ठाकरे, यूके नायर, प्रमोद नारायण,डायरेक्टर, महेश कुमार व ब्रहमोहन सिंह शामिल हैं.

बता दें कि केंद्रीय कमेटी राज्य में सुखाड़ का जायजा लेने को लेकर 9 जनवरी को रांची आयी थी. जिसके बाद टीम ने 10 को सबसे पहले रांची के चान्हो प्रखंड में सूखे की स्थिति देखी थी. उसके बाद टीम के सदस्यों को तीन दलों में बांटकर अलग अलग जिलों का निरीक्षण किया गया.

Next Story