झारखंड

Ranchi: केंद्र सरकार की झारखंड को सौगात, 1639 करोड़ की बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना को दी मंजूरी

Tara Tandi
10 Aug 2024 7:14 AM GMT
Ranchi: केंद्र सरकार की झारखंड को सौगात, 1639 करोड़ की बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना को दी मंजूरी
x
रांची NewDelhi : केंद्र सरकार ने झारखंड को तोहफा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनट की बैठक में बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना को मंजूरी दी गयी है. इस रेल परियोजना पर 1639 करोड़ खर्च होंगे. 59.96 किमी लंबी रेल लाइन पूर्वी सिंहभूम, झाड़ग्राम और मयूरबनंज (झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा) को जोडेंगी. साथ ही यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी. रेल लाइन तैयार होने से रेलवे की
ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी.
केंद्र सरकार ने आठ नई रेल परियोजनाओं को दी है मंजूरी
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुरामारा-चाकुलिया रेल परियोजना समेत आठ नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन आठ रेल परियोजनाओं पर 24,657 करोड़ खर्च होंगे. इसके तहत सात राज्यों में रेल परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य किये जायेंगे. झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल को कवर करने वाली आठ परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 900 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी. इससे 14 जिलों, 64 नये स्टेशनों और लगभग 40 लाख लोगों को लाभ होगा. इसे 2030-31 तक पूरा किया जायेगा.
इन आठ परियोजनाओं में शामिल रेलवे नेटवर्क
बुरामारा चाकुलिया 59.96 किमी पूर्वी सिंहभूम, झाड़ग्राम और मयूरबनंज (झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा)
गुनुपुर-थेरुबली (नई लाइन) 73.62 किमी रायगड़ा, ओडिशा
जूनागढ़-नबरंगपुर 116.21 किमी कालाहांडी और नबरंगपुर ओडिशा
बादामपहाड़ कंदुझारगढ़ 82.06 किमी क्योंझर और मयूरभंज ओडिशा
बंग्रिपोसी गोरुमहिसानी 85.60 किमी मयूरभंज ओडिशा
मलकानगिरी पांडुरंगपुरम (भद्राचलम से होते हुए) 173.61 किमीमलकानगिरि, पूर्वी गोदावरी और भद्राद्री कोठागुडेम ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
बिक्रमशिला कटारेह 26.23 किमी भागलपुर बिहा
जालना – जलगांव 174 किमी औरंगाबाद महाराष्ट्र इसमें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, अजंता गुफाओं को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ना शामिल है.
Next Story