झारखंड
Ranchi: केंद्र ने मनरेगा में सोशल ऑडिट पर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
Tara Tandi
10 Jun 2025 6:48 PM IST

x
Ranchi रांची : केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेज कर मनरेगा में सोशल ऑडिट पर की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है. साथ ही मनरेगा में समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रोहिनी आर भाजीभारके की ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि औचक निरीक्षण के दौरान एक ही काम को कई बार करने, योजनाओं को टुकड़े-टुकड़े में बांटने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी है.
इस बात के मद्देनजर मनरेगा में योजनाओं को ग्रामसभा से पारित कराना, मशीन का इस्तेमाल नहीं करना और सोशल ऑडिट कराने के सिलसिले में समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.
मंत्रालय की ओर से भेजे गये पत्र में किसी स्थिति में योजनाओं को दोहरीकरण को रोकने का निर्देश दिया गया है. केंद्र सरकार ने मनरेगा सोशल ऑडिट में पायी गयी गड़बड़ी और अनुशंसाओं पर की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है.
TagsRanchi केंद्र मनरेगासोशल ऑडिटगयी कार्रवाईरिपोर्ट मांगीRanchi Center MNREGAsocial auditaction takenreport soughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





