झारखंड

Ranchi: पेड़ से टकराई कार , दो लोग हुए घायल

Bharti Sahu 2
27 July 2024 7:36 AM IST
Ranchi: पेड़ से टकराई कार , दो लोग हुए घायल
x
Ranchiरांची: कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन समीप शुक्रवार की देर शाम डिजायर कार का नियंत्रण खो जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट रोड रांची निवासी अर्जुन साहू एवं शहदेव राजवर उड़िसा से रांची लौट रहे थे। तभी कर्रा- कमडारा मुख्य सड़क के इंदवन के पास दूसरी ओर से आ रही गाड़ी बचाने के कारण कार गड्ढा में जाकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे कार में सवार दोनों घायल हो गये। हालांकि कार का एयर बेग खुलने से दोनों गंभीर रूप से चोटिल होने से बच गए। मौके पर दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग सीएचसी कर्रा लाया गया।
Next Story