झारखंड

Ranchi : डोरंडा में बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की

Tara Tandi
21 March 2024 10:29 AM IST
Ranchi : डोरंडा में बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की
x
Ranchi : जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में गुरुवार सुबह एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नीरज सहाय ने पिस्टल से खुद को गोली मारी. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये. आनन-फानन में सभी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. नीरज सहाय ने खुद को क्यों गोली मारी है, इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि कारोबार में नुकसान की वजह से नीरज पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. इस मामले में सिटी एसपी ने बताया कि बिल्डर ने खुद को गोली मार ली. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा.
Next Story