झारखंड

Ranchi: धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
21 Jan 2025 11:31 AM IST
Ranchi: धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
Ranchi रांची : रांची के धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है. धुर्वा डैम के जिस हिस्से से युवती का शव बरामद हुआ है, वो नगड़ी थाना क्षेत्र में आता है. आज मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में तिरता हुए एक शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर नगड़ी थाना की पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.
युवती के परिवारवाले जमशेदपुर में रहते हैं
जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. उसकी पहचान एनी अनुष्का कच्छप के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवती के परिवारवाले जमशेदपुर में रहते हैं. वह रांची के जगन्नाथपुर इलाके में रह कर पढ़ाई कर रही थी. जानकारी के अनुसार पढ़ाई को लेकर युवती और उसके माता-पिता के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने धुर्वा डैम में कूद कर आत्महत्या कर ली.
Next Story