झारखंड

Ranchi: डैम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Tara Tandi
27 Oct 2024 11:33 AM IST
Ranchi: डैम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
x
Ranchi रांची : रांची के धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है. यह मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तिरते हुए देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती का शव पानी से बाहर निकलवाया. युवती के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है. जिसमें उसका नाम रेशमा परवीन लिखा हुआ है, और वह जींस और टी शर्ट पहने हुए है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर उसके शव को डैम में फेंक दिया गया.
Next Story