झारखंड
Ranchi : बाबूलाल ने सीएम के करीबी पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
Tara Tandi
6 May 2025 6:17 PM IST

x
Ranchi रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम के करीबी पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पाकुड़ जिले के धनुषपुजा गांव निवासी बबलू बास्की की पुश्तैनी जमीन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी समाद मियां द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला संज्ञान में आया है.
एसडीओ कोर्ट ने बबलू बास्की के पक्ष में फैसला सुनाया है. इसके बावजूद समाद मियां आदिवासी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रच रहा है. सीएम से कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा करने का हश्र आप खुद भुगत चुके हैं, इसलिए अपने दलालों को काबू में रखिये और आदिवासी जमीन पर कब्जे का ख्वाब छोड़िए.
पाकुड़ डीसी से कहा है कि इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें.
झारखंड सरकार ने कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की
बाबूलाल मरांडी ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है, लेकिन झारखंड में राज्य सरकार ने इस संदर्भ में कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं किया है.
झामुमो कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन सभी पाकिस्तानियों को चुन चुनकर भारत से निकाला जायेगा.
TagsRanchi बाबूलाल सीएमकरीबी जमीन कब्जालगाया आरोपRanchi Babulal CM's close aide's land grabmade allegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





