झारखंड
Ranchi: मेन रोड में चला प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, ठेले-खोमचे जब्त
Tara Tandi
11 April 2025 8:11 PM IST

x
Ranchi रांची : इन दिनों प्रशासनिक सख्ती के चलते शहर के मेन रोड इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों पर है. अवैध रूप से सड़क किनारे ठेला लगाकर चाय, घुंटी और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है.
इसी क्रम में शुक्रवार को कई ठेले जब्त किए गए और संबंधित सामानों को थाने ले जाया गया. प्रशासन का कहना है कि यह कदम आम लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है.
वहीं, कार्रवाई से स्थानीय ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया है. गुरुवार को भी मेनरोड से चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गया था. अधिकारी स्पष्ट कर चुके हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कार्रवाई होती रहेगी.
TagsRanchi मेन रोडचला प्रशासनअतिक्रमण विरोधी अभियानठेले-खोमचे जब्तRanchi Main RoadAdministration launched anti-encroachment drivehandcarts confiscatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





