
x
Ranchi रांची : उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद सिरमटोली फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हो गया. गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है.
बाइक को पुराना हाईकोर्ट तक घसीटते ले गयी थार
हादसे के बाद बाइक थार में फंस गयी और कार उसे घसीटते हुए पुराना हाईकोर्ट तक ले गयी. इस दौरान बाइक में आग लग गयी और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. थार में एक युवती और दो युवक सवार थे. हादसे के तुरंत बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
थार सवारों की पहचान में जुटी है पुलिस
डोरंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार सवारों की पहचान करने में जुटी है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की दोपहर ही सीएम हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था.
TagsRanchi उद्घाटनसिरमटोली फ्लाईओवर हादसातीन घायलRanchi inaugurationSirmatoli flyover accidentthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





