झारखंड

Ranchi: युवती की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Tara Tandi
24 Oct 2024 12:23 PM IST
Ranchi: युवती की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका
x
Ranchi रांची: नामकुम थाना अंतर्गत खरसीदाग ओपी क्षेत्र के डुंगरी चापा टोली स्थित चारदीवारी के अंदर झाड़ी से पुलिस ने बुधवार की देर शाम युवती का शव बरामद किया है. युवती की चारदीवारी के अंदर बने कमरे में हत्या कर शव झाड़ी में फेंका गया है. युवती के सिर और चहरे पर चोट के गंभीर निशान हैं. देखने से प्रतीत होता है कि पत्थर से कुचलकर युवती की बेरहमी से हत्या की गई है. युवती के बाएं हाथ पर सूरज लिखा (गोदना) हुआ है.
बुधवार की शाम चार बजे शव होने की सूचना पुलिस को मिली. उसके बाद खरसीदाग ओपी प्रभारी और तुपुदाना ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे. वहीं रात आठ बजे डीएसपी मुख्यालय प्रथम भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं छानबीन की. घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, महिला का हरा रंग का पर्स, पर्स से चार्जर एवं पलसर बाइक का नंबर प्लेट बरामद किया है. वहीं कमरे के फर्श और दीवारों पर खून के छीटें लगे हुए हैं. कमरें में कंबल, शराब एवं बीयर की बोतल गिरी हुई थी.
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया होगा और फिर बेरहमी से हत्या कर दी. कमरे में डंडा व बीयर के बोतल से हत्या करने के बाद शव झाड़ी में फेंका गया होगा
Next Story