झारखंड
Ranchi: तमाड़ में युवक का सड़ा-गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
26 Nov 2024 3:34 PM IST

x
Ranchi रांची : जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित पंडरानी डेरो के पास मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव सड़क के पास स्थित एक कुएं से सड़ा-गला अवस्था में मिला है. शव मिलने की सूचना एक चरवाहे ने ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की हत्या कहीं और की गयी थी और शव को छिपाने के लिए रस्सी और पत्थर से बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया गया. शव के फूलने के बाद वह पानी से बाहर आ गया, जिससे यह मामला सामने आया.
TagsRanchi तमाड़ युवकसड़ा-गला शव बरामदजांच जुटी पुलिसRanchi: A young man's body was found in a rotten statepolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





