झारखंड
Ranchi: मुंगेर से हथियार लेकर आया युवक अरेस्ट, इलेक्ट्रिशियन का करता था काम
Tara Tandi
30 May 2025 6:43 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची पुलिस ने हथियार के साथ शमसाद आलम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि जिले में सघन गश्ती और एन्टी क्राइम चेकिंग लगातार की जा रही है. इसी दौरान 29 मई की रात कांके थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के आगे रिंग रोड के ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में हथियार के साथ बैठने का जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा.
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. तो उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले. पकड़े गए अभियुक्त से हथियार के संबंध में पूछताछ किये जाने पर पता चला कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने का साथ बैट्री सप्लाई भी करता था.
वहीं हथियार के श्रोत के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाया था. पूछताछ के दौरान अबतक अभियुक्त के विरूद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. फिर भी पुलिस उसे लेकर हथियार सप्लायर के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है.
TagsRanchi मुंगेर हथियारयुवक अरेस्टइलेक्ट्रिशियन कामRanchi Munger weaponyouth arrestedelectrician workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





