झारखंड

Ranchi : जमीन दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी से ₹1 लाख की ठगी

Saba Naaz
16 Aug 2025 7:17 PM IST
Ranchi : जमीन दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी से ₹1 लाख की ठगी
x
Ranchi रांची : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जमीन दलाल द्वारा पुलिसकर्मी से ₹1 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय रांची में पदस्थापित सहायक लेखपाल अभिषेक आनंद ने इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, अभिषेक आनंद ने जमीन दिलाने के नाम पर मनोज कुमार ठाकुर नामक व्यक्ति को ₹2 लाख का भुगतान किया था, जिसमें से ₹1 लाख का भुगतान एसबीआई बैंक खाते से चेक द्वारा किया गया था। यह खाता उनकी पत्नी प्रिया कुमारी के नाम पर है।
Next Story