झारखंड

Ranchi: हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Tara Tandi
20 Nov 2024 3:10 PM IST
Ranchi: हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : हथियार के बल पर लोगों को डराने धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. बुधवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. इस दौरान पुलिस की टीम ने भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पकड़े गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम बताया. बरामद हथियार के संबंध में कागज की मांग किया. जिसपर पकड़ाये व्यक्ति द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Next Story