झारखंड
Ranchi: राज्यपाल से मिला आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल
Tara Tandi
25 April 2025 7:31 PM IST

x
Ranchi रांची : आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजभवन जाकर झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया
कि झारखंड विधानसभा में चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए.समिति का तर्क है कि यह प्रस्ताव भूमिज समाज में असंतोष पैदा कर सकता है और कुर्मी समाज के साथ सामाजिक टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
क्या है पूरा मामला : रघुनाथ महतो को 1769 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए चुआड़ विद्रोह का महानायक माना जाता है.वे झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के निवासी थे और उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया था.हाल ही में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमित कुमार महतो द्वारा विधानसभा भवन में रघुनाथ महतो की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है
TagsRanchi राज्यपालमिला आदिवासीभूमिज समाज कल्याण समितिप्रतिनिधिमंडलRanchi Governormet tribalBhumij Social Welfare Committeedelegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





