झारखंड
Ranchi: पलामू में गैंगरेप की दो घटनाओं में 8 आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
14 Oct 2024 4:46 PM IST

x
Ranchi रांची। झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई।
रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना पहुंच कर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम पासवान, अरविंद सिंह, मंदीप पासवान, पप्पू पासवान शामिल हैं। इनमें एक मुखिया (ग्राम प्रधान) का पुत्र है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
दूसरी घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है, जहां महुआडांड़ बाजार से रविवार शाम घर लौट रही एक आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
सोमवार को पीड़िता और गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर वारदात की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
TagsRanchi पलामू गैंगरेपदो घटनाओं8 आरोपी गिरफ्तारRanchi Palamu gang rapetwo incidents8 accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





