झारखंड
Ranchi: रामगढ़ कोयला खदान हादसे में 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Admindelhi1
5 July 2025 7:19 PM IST

x
रांची: झारखंड में रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में सीसीएल करमा परियोजना के खुले खदान में आज तड़के चाल धंसने से 3 और लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कुल 4 लोगों की जान चली गई है।
बता दे कि महुआटुंगरी से सटे परियोजना के खुले खदान में करीब 10 की संख्या में ग्रामीण कोयले की अवैध खनन को लेकर गए थे। इस बीच कोयले के अवैध खनन के दौरान एकाएक चाल धंस गया जिसके कारण 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब 3 अन्य लोगों की भी मौत की खबर सामने आ रही है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों में 42 वर्षीय निर्मल मुंडा, 55 वर्षीय वकील करमाली, 38 वर्षीय इम्तियाज खान उर्फ लालू खान और 35 वर्षीय रामेश्वर मांझी शामिल हैं। घायलों में रोजिदा खातून, सरिता देवी और अरुण मांझी शामिल है।
Tagsरांचीरामगढ़कोयलाखदानहादसे4 मजदूरोंदर्दनाक मौतRanchiRamgarhCoalMineAccident4 workersPainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





